जौनपुर : भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर : भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
          भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के लोगों ने सोमवार को मुख्मंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को सौंपा।

यूनियन के तहसील अध्यक्ष पुद्दान राम बिंद के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने सौंपे गए ज्ञापन में मांग किया कि सरकार बिजली की बढ़ी कीमतों को वापस ले। किसानों को खेत की सिंचाई के लिए 18 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करे। खेती के लिए सस्ते दाम पर डीजल उपलब्ध कराया जाए। आवारा, छुट्टा पशुओं से फसल बरबाद हो रही है। इन पशुओं के लिए न्याय पंचायत स्तर पर गोशाला बनवाई जाए।

ज्ञापन देने वालों में राम अवध, सुरेश कुमार, अजय यादव, सोमारू राम, रामपाल, मुन्नीलाल आदि रहे।

Comments