जौनपुर : मंदिर में मां काली की हुई प्राण प्रतिष्ठा

जौनपुर : मंदिर में मां काली की हुई प्राण प्रतिष्ठा


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                   कुड़ियारी गांव स्थित बने मंदिर में मां काली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से किया गया। आचार्य मिथिलेश चंद पांडेय द्वारा मंगलवार को पूरे विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के प्रतिमा स्थापित की गई। 

स्थापना के पूर्व गांव एवं गोड़िला बाजार में बैंड बाजे के साथ धूमधाम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो काली माता मंदिर से प्रारंभ होकर भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में महिलाओं सहित ग्रामीणों ने अबीर गुलाल भी उड़ाया।

इस मौके पर संदीप जायसवाल, पंकज जायसवाल, भोलानाथ विश्वकर्मा, अंकित विश्वकर्मा, पवन शर्मा, राम स्वारथ विश्वकर्मा,  अरविंद यादव, शिवकुमार विश्वकर्मा, अनूप जायसवाल, निलेश, शनि, शिवा, रोहित, अतुल, रिक्की आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments