जौनपुर : बिजली विभाग ने 5 लाख 50 हजार की किया वसूली, 38 कनेक्शन काटे
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
बिजली विभाग की बकाया वसूली की शाहगंज व खेतासराय की टीम ने सोमवार की शाम नगर व ग्रामीण क्षेत्रों मे सघन चेकिंग अभियान चला कर बड़े बकाऐदारों से 5 लाख 50 हजार रुपए की बकाऐ रकम की वसूली किया और 38 बकाऐदारों के कनेक्शन काटे।
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता राम नरेश के नेतृत्व में उप खंड अधिकारी रोशन जमीर, सुनील कुमार, मुन्ना सिंह, संतोष यादव, पुनीत सिंह बाबा, भानु प्रताप की टीम ने सोमवार की शाम बकाया वसूली अभियान में खेतासराय व शाहगंज में पांच लाख पचास हजार रुपए बकाऐ रकम की वसूली की और 38 बकाऐदारों के कनेक्शन काटे। अभियान से बकाऐदारों में हड़कंप मची हुई है।

Comments
Post a Comment