जौनपुर : सड़क हादसे में अधेड़ समेत अबोध बालिका गम्भीर रूप से घायल
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
क्षेत्र अंतर्गत आजमगढ़ मार्ग स्थित पावर हाउस के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ समेत अबोध बालिका गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उक्त घायलों को उपचार हेतु निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा से सटे आजमगढ़ जनपद के बिलारमऊ गांव निवासी रामसेवक चौरसिया (55) पुत्र लालता प्रसाद चौरसिया अपनी छ: साल की पौत्री प्रीति के साथ बाइक से शाहगंज से अपने घर बिलारमऊ जा रहे थे जैसे ही आजमगढ़ रोड स्थित पावरहाउस के समीप पहुंचे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उक्त घायलों के परिजनों को सुचना देकर उपचार हेतु निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया ।

Comments
Post a Comment