जौनपुर : लायन्स क्लब शाहगंज स्टार के तत्वावधान विद्यालय में हुआ पौधारोपण
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
सेंट जेवियर कॉलेज पखनपुर में लायन्स क्लब शाहगंज स्टार के तत्वावधान में सोमवार को पौधारोपण किया गया। संस्था के लोगों व छात्रों ने परिसर में कुल 50 पौधे लगाए।
कालेज के निदेशक हिमांशु झा व लायन्स क्लब के अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में स्कूल परिसर में नीम व आम के कुल 50 पौधे लगाए गए। इस मौके पर छात्रों को सम्बोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि वृक्ष का मानव जीवन के साथ बहुत गहरा रिश्ता है। यदि हम वृक्षों को लगाने और उन्हें सहेजने में जागरुकता नही लाए तो हमारा जीना दुश्वार हो जायगा। निदेशक हिमांशु झा ने छात्रों को वृक्षों के प्रति जागरुकता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य केके सिंह, आराधना सिंह, एनडी तिवारी, रूपेश जायसवाल, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, संजीव जायसवाल, मनोज पाण्डेय समेत तमाम छात्र छात्राएं रहीं।

Comments
Post a Comment