जौनपुर : सावन के दूसरे सोमवार पर आयोजित हुआ भव्य भंडारा

जौनपुर : सावन के दूसरे सोमवार पर आयोजित हुआ भव्य भंडारा


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                    नगर के खुटहन तिराहा स्थित श्री महादेव मंदिर पर सोमवार की शाम भव्य भंडारा व भजन संध्या का आयोजन किया गया। आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी मनीष सिंह अहम भूमिका रही। शिव भक्तों ने पूरी रात भजन संध्या में झूमते रहे।  भक्ति गीत के सुरों पर श्रोता रात भर झूमते रह गये।

बाबा के भक्ति में बोलबम का नारा है, बाबा एक सहारा है व जय हो भोले जय भंडारी आदि भक्ति गीतों डीजे पर बम बम बोल रहा है। श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। श्रोताओं के अंतःकरण में शिव भक्ति का भाव जागृत कर दिया। इस भंडारे में हजारो भक्तों ने प्रसाद गृहण किया। महीने का दूसरे सोमवार होने से भक्तों का तांता लगा रहा। महादेव मंदिर समिति की ओर से कांवरियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।

इस मौके पर प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, सुनील अग्रहरि गणेश चौहान, अमित सिंह, राकेश श्रीवास्तव, संतोष अग्रहरि, सियाराम अग्रहरि, अमित कुमार, प्रदीप अग्रहरि, जयप्रकाश, सतीश चंद, बीरू अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Comments