जौनपुर : पति की डाँट से क्षुब्ध विवाहिता ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या

जौनपुर : पति की डाँट से क्षुब्ध विवाहिता ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या   


सुइथाकलां।
राजेश चौबे
तहलका 24x7
                     थाना क्षेत्र के सुईथाकलां गांव में सोमवार शाम को एक 28 वर्षीया विवाहिता ने पति की डाँट से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर  आत्महत्या कर लिया। देर रात सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुईथाकलां गांव निवासिनी मन्जू सैनी पत्नी राजेश सैनी उम्र 28 वर्ष किसी बात को लेकर बच्चे को मारपीट दी थी जिसे लेकर पति ने मृतका को डाँट दिया। जिस बात से क्षुब्ध विवाहिता ने सोमवार शाम को अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दी।

गौरतलब हो कि सुईथाकलां गांव निवासी राजेश सैनी का विवाह जिले के ही केराकत कोतवाली अन्तर्गत उदय चन्दपुर गांव की मंजू सैनी के साथ वर्ष 2012 में हुई थी।मृतका दो बच्चों की मां थी। घटना की सूचना पर मृतका के मायके से उसके भाई व फूफा आदि मौके पर पहुंच गए थे।

Comments