जौनपुर : जल चढ़ाने जा रहा कांवरिया घायल

जौनपुर : जल चढ़ाने जा रहा कांवरिया घायल


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                        क्षेत्र के अख्खीपुर गांव निवासी युवक रविवार की शाम को अपने बाइक से पिलकिक्षा गोमती नदी से जल लेकर बाबा भुवनेश्वर महादेव के मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए निकला ही था की खुटहन रोड स्थित लोनियापट्टी बाजार समीप अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उपचार हेतु स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अख्खीपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार यादव (32) पुत्र पारसनाथ यादव अपने घर से बाइक पर सवार होकर पिलकिक्षा गोमती नदी से जल लेकर भुवनेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए निकला ही था की खुटहन रोड स्थित लोनियापट्टी बाजार समीप अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उक्त घायल को उपचार हेतु. स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया।

Comments