जौनपुर : विद्युत विभाग ने सघन चेकिंग अभियान के तहत विद्युत बकायदारों से वसूले ढाई लाख
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
विद्युत विभाग के उप खण्ड अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को टीम ने खेतासराय बाजार में सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें बकायदारों से ढाई लाख रुपए की वसूली की गई।
गोला बाजार के समीप विद्युत उपभोक्ता द्वारा मीटर के साथ छेड़छाड़ कर चोरी की विद्युत उपयोग करने पर टीम ने 90 हजार रुपए का जुर्माना वसूला वहीं 25 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए बकायदारों से दो लाख पचास हजार रुपए की वसूली की। टीम में अवर अभियंता संतोष यादव, पुनीत सिंह व लाइनमैन आदि रहे।

Comments
Post a Comment