जौनपुर : मीडिया व शिक्षा जगत में शोक की लहर, विद्यालयों में आयोजित हुई शोक सभा
सुइथाकलां।
राजेश चौबे
तहलका 24x7
तहसील क्षेत्र के सर सैय्यद अहमद इण्टर कालेज सबरहद के शिक्षक व स्काउट गाइड के क्षेत्रीय प्रशिक्षक के साथ साथ हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र स्पूतनिक व तहलका 24x7 न्यूज़ के एडिटर फूलकुमार प्रजापति के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय शिक्षा व मीडिया के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय पत्रकारों के साथ साथ विद्यालयों में भी शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने के साथ ही परिवार को असीम दुख सहने की शक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
जहाँ रूधौली स्थित मीडिया सेण्टर पर पत्रकार सन्तोष दीक्षित की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन मृतक की आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई वहीं क्षेत्र के शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारी जहाँगीर पट्टी में प्रार्थना स्थल पर ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेश दूबे की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन कर मृतक आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा में हरिप्रकाश शुक्ल, दिनेश चतुर्वेदी, श्रीनारायण त्रिपाठी, रामसंजीवन मौर्य, अमरनाथ त्रिपाठी समेत अन्य शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे। इसी क्रम में श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर में शोक सभा के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.रणजीत सिंह ने श्री प्रजापति की मौत पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि इस घटना से समाज की अपूरणीय क्षति हुई। इस दौरान विनय तिवारी, विनोद सिंह, अरूण बबलू सिंह आदि मौजूद रहे।
गौरतलब हो कि तहसील क्षेत्र के शाहपंजा निवासी फूलकुमार प्रजापति ने पारिवारिक प्रताड़ना के चलते आजिज आकर रविवार को आत्महत्या कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। वे अपने पीछे इकलौती बेटी और पत्नी को छोड़ गए। पत्रकारों की शोकसभा मे सन्तोष पाण्डेय, प्रणय तिवारी, प्रदीप दूबे, कमलेश तिवारी मुन्ना, राजेश चौबे, आशुतोष सिंह, विजय शंकर तिवारी आदि रहे।

Comments
Post a Comment