जौनपुर : डिप्टी सीएमओ करते रहे इंतजार, नहीं पहुंचे नर्सिंग होम संचालक

जौनपुर : डिप्टी सीएमओ करते रहे इंतजार, नहीं पहुंचे नर्सिंग होम संचालक



शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                    नगर में चल रहे अवैध नर्सिंग होम पर शिकंजा कसने में स्वास्थ्य विभाग कितना सफल हो पाएगा इस पर यकीन कर पाना मुश्किल है.. हद देखिए कि नोटिस के बावजूद मंगलवार को राजकीय पुरुष चिकित्सालय में अपर जिला चिकित्साधिकारी डीपी यादव के सामने नर्सिंग होम संचालकों में से एक भी संचालक मौजूद नहीं हुआ। और काफी इंतजार के बाद डिप्टी सीएमओ वापस लौट गए।

अवैध नर्सिंग होम पर शिकंजा लगाने की कवायद में स्वास्थ्य विभाग ने नगर के उर्मिला ऑर्थो केयर हॉस्पिटल पुरानी बाजार, फतेह हॉस्पिटल पुरानी बाजार, पीसी मेमोरियल कलावती हॉस्पिटल, सोनी नर्सिंग होम घास मंडी रोड, डीटी एचएम हॉस्पिटल पुरानी बाजार व पब्लिक नर्सिंग होम पुरानी बाजार नर्सिंग होम को नोटिस देकर मंगलवार को राजकीय पुरुष चिकित्सालय में अपर जिला चिकित्साधिकारी डी पी यादव के सामने उपस्थित होकर अपने कागजात व पक्ष रखने की बात कही थी। मंगलवार को जिला मुख्यालय से डिप्टी सीएमओ डॉ डी पी यादव राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचकर नर्सिंग होम वालों का इंतजार करते रहे लेकिन 6 में से एक भी नर्सिंग होम से कोई उनके सामने नहीं पहुंचा। इंतजार के बाद डिप्टी सीएमओ वापस लौट गए। ऐसे हालात में अवैध नर्सिंग होम पर शिकंजा कसा जा पाएगा यह कह पाना बेहद मुश्किल है...

Comments