जौनपुर : प्रतिबंधित जानवरों की नही करेंगे कुर्बानी, सफाई पर देंगे विशेष ध्यान
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
क्षेत्र के सबरहद गांव में मंगलवार की शाम सभी समुदायों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करने एवं कुर्बानी में निकले अपशिष्ट को जमीन में दफन कर गंदगी न करने का संकल्प लिया।
कामरान मोइन शेख़ उर्फ अर्फी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा कि गांव में हिन्दू मुस्लिम की मिश्रित आबादी है। सभी लोग साथ मिलकर एक दूसरे के त्योहारों में भागीदारी करते हैं। इसलिए सभी को चाहिए कि किसी त्योहार या आयोजन में ऐसा कोई काम न किया जाए जिससे पड़ोसी को तकलीफ हो। बैठक में मुस्लिम बंधुओं ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि बकरा ईद के त्योहार में प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी किसी भी कीमत पर गांव में नहीं होने दी जाएगी। कुर्बानी में निकले अपशिष्ट को गहरे गड्ढे में दफन करें। जिससे गांव की सफाई व्यवस्था बनी रहे। लोगों ने एकजुटता के साथ कहा कि यदि किसी के द्वारा ऐसा गलत कार्य किया जाता है तो पूरा गांव इसका बहिष्कार करेगा।
बैठक में प्रधान राशिद अनवर, गयास अहमद, नईम शाह, आशुतोष श्रीवास्तव, डा. संतलाल राजभर, डा. बंशू राजभर, राम अचल मौर्या, श्यामराज, रामकिशन एडवोकेट, राफे खान, ज़ियाउद्दीन, मो. फैसल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment