जौनपुर : अधिवक्ता के पिता के निधन पर शोक, न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

जौनपुर : अधिवक्ता के पिता के निधन पर शोक, न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                    स्थानीय तहसील अधिवक्ता  संतोष तिवारी निवासी सराय मोहद्दीनपुर के पिता के निधन पर गुरुवार को अधिवक्ता संघ ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक जताते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजदेव यादव की अध्यक्षता में आहूत शोकसभा में दो मिनट का मौन रख करके श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन महामंत्री लाल चंद्र गौतम ने किया। इस मौके पर महंतदेव यादव, रामहित यादव, लालता प्रसाद यादव, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, अमर बहादुर सिंह, अमरनाथ सिंह, रामफेर गुप्ता, हरिनंदन उपाध्याय, धनंजय सिंह, बृजेश यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments