जौनपुर : आधी किश्त की मांग को लेकर ब्लाक पर प्रदर्शन
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24x7
शौचालय की दूसरी किश्त खाते में न भेजे जाने से आक्रोशित मुहम्मदपुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी को समस्याओं से संबंधित पत्रक सौंपा। उनका आरोप था कि शासन से शौचालय के लिए 12 हजार रुपये स्वीकृत है लेकिन अभी तक सिर्फ आधी धनराशि ही खाते मे भेजी गई है। बीडीओ को दिए गए पत्रक में ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान और सचिव की मिली भगत से शौचालय के पैसे लाभार्थियों के खाते में नहीं भेजे जा रहे है। इसके चलते निर्माण कार्य आधा अधूरा होकर रह गया। ग्रामीणों ने दूसरी किश्त के अवशेष छ: हजार रुपये तत्काल खाते में भेजे जाने की मांग किया है।
इस संबंध मे सचिव विनय चौरसिया ने बताया कि लाभार्थी के खाते में शेष धनराशि तब भेजी जानी है, जब शत प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया हो। गांव के दर्जन भर से अधिक लाभार्थी अभी निर्माण पूरा नहीं कर पाए हैं। इसीलिए दूसरी किश्त रोकी गई है।

Comments
Post a Comment