जौनपुर : विद्युत विभाग ने 6 बड़े बकायदारों के कनेक्शन काटे
बकाया वसूली अभियान के तहत एक लाख रूपये की किया वसूली
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
विद्युत विभाग की टीम ने शाहगंज नगर में बकाया वसूली अभियान में एक लाख रुपए की बकाए रकम की वसूली किया वहीं 6 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे।
विद्युत उपखंड अधिकारी शाहगंज रोशन जमील, अवर अभियंता पुनीत सिंह व राजेंद्र आदि की टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र में बकाया वसूली अभियान चलाया। इस अभियान में एक लाख रुपए बकाया रकम की वसूली की गई और 6 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गये। अभियान से बकायदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

Comments
Post a Comment