जौनपुर : वाराणसी से आयी टीम ने 413 बेटिकट यात्रियों से वसूले 1.85 लाख रुपए

जौनपुर : वाराणसी से आयी टीम ने 413 बेटिकट यात्रियों से वसूले 1.85 लाख रुपए


विशेष चेकिंग अभियान से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रहा अफरा-तफरी का माहौल


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                       वाराणसी से आई विशेष टीम ने औचक चेकिंग अभियान के तहत गुरुवार को ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे 413 बेटिकट यात्रियों से 1.85 लाख रुपए की वसूली किया। विशेष चेकिंग अभियान से बेटिकट यात्रियों एवं स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।

बताया जाता है कि वाराणसी से आए मुख्य टिकट निरीक्षक अनिल कुमार की टीम के साथ स्थानीय रेलवे स्टेशन के सुपरवाइजर चंद्रेश्वर आरपीएफ के प्रभारी संदीप यादव की टीम ने संयुक्त रूप से बुधवार को वाराणसी फैजाबाद मार्ग पर चलने वाली ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर अनाधिकृत रूप से सफर कर रहे यात्रियों का चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में टीम ने 413 लोगों से 1.85 लाख रुपए की वसूली की गई। इस विशेष अभियान से बेटिकट यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

Comments