जौनपुर : हंगामा कर रहे युवक व ट्रेन में अवैध रुप से खाद्य सामग्री बेचने वाले को आरपीएफ ने गिरफ्तार
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
स्थानीय रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउण्टर पर बुधवार को हंगामा कर रहे युवक व ट्रेन में अवैध रुप से खाद्य सामग्री बेचने वाले को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्यवाही के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष चालान प्रस्तुत किया।
बुधवार दोपहर रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउण्टर पर युवक द्वारा हंगामा किया गया। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ सिपाहियों ने हंगामा कर रहे आजमगढ़ जनपद के पवई थानान्तर्गत बस्ती चकगुलरा निवासी दरश अली पुत्र शौकत अली को हिरासत में लिया। वहीं गोदान एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 11056 में चेकिंग के दौरान अवैध रुप से खाद्य सामग्री बेच रहे सरपतहां थाना क्षेत्र के बरौत गांव निवासी हनुमान पुत्र कतवारु को हिरासत में लिया। दोनों पर रेल अधिनियम की संबंधित धारा में केस दर्ज कर चालान भेज दिया।

Comments
Post a Comment