जौनपुर : लैब टेक्नीशियन हत्याकाण्ड ! गिरफ्तार हत्यारोपी का पुलिस ने किया चालान
72 घंटे बाद भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं फरार दोनों हत्यारोपी
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय के सरकारी आवास रविवार की देर रात लैब टेक्नीशियन अजय कुमार की हत्या के बाद लूटकर भाग रहे आरोपियों में दो फरार आरोपी पुलिस के हाथ नही लग सके। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पकड़े गये एक आरोपी का कोतवाली पुलिस ने बुधवार को चालान न्यायालय भेजा।
बताते चलें कि बलिया जनपद के कोतवाली अंतर्गत भृगुनाथ मंदिर निवासी अजय कुमार स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात थे। रविवार की देर रात उनके आवास पर उनके तीन साथियों ने छककर शराब पीया। जहां अपराधिक पृष्ठभूमि वाले साथियों का ईमान डोला तो तीनों ने मिलकर अजय कुमार का गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद आल्मारी से नगदी, जेवरात व कीमती सामान लूटकर बाहर से दरवाजे में ताला लगाकर भाग रहे थे। परिसर में अन्य कर्मचारियों की नजर जब संदिग्धों पर पड़ी तो लोगों ने पूछताछ शुरु किया। एक आरोपी को कर्मचारी पकड़कर पिटाई शुरु किये वहीं मौका पाकर दो साथी फरार होने में सफल हो गये। पकड़े गये आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
मृतक अजय कुमार के पुत्र रणविजय की तहरीर पर पुलिस ने बुलेट गौतम पुत्र बसंतलाल निवासी कोरवलिया भादी, महताब पुत्र जहूर निवासी मोहल्ला हुसैनगंज मेनरोड व रोहित सेठ पुत्र भगौती निवासी ताखा पूरब पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। घटना के बाद से 72 घंटे की लाख कोशिशों के बाद भी फरार हत्यारोपी कोतवाली पुलिस के हत्थे नही चढ़ सके।
बुधवार को प्रेसनोट के माध्यम से कोतवाली पुलिस ने आरोपित रोहित सेठ को बुधवार की सुबह पांच बजे रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार करने व उसकी निशानदेही पर लूटा गया एक ब्रीफकेस बरामद करने का दावा कर रही है। जिसमें 25 हजार 525 रुपये नगदी के अलावा सोने चांदी के जेवरात व कपड़े आदि बरामद करने का दावा किया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने घटना के कारणों का खुलासा नही किया


Comments
Post a Comment