जौनपुर : सोशल मीडिया पर अश्लील कमेन्ट करने वाला गिरफ्तार
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
सोशल मीडिया पर एक विशेष धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले को लोगों ने दबोचकर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी है। दोनों पक्षों के लोगों के थाने के बाहर जमा होने पर प्रशासन पैनी नजर बनाए हुए है।
नगर के एराकियाना मोहल्ला निवासी नदीम नामक युवक ने सोशल मीडिया पर एक धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किया था। सोमवार की रात रामलीला भवन चौक पर लोगों ने उक्त युवक को रोका और टिप्पणी के बाबत पूछताछ शुरु कर दिया। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों की ओर से भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। मामले की सूचना पर हमराहियों के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने आरोपित युवक को हिरासत में लेकर थाने लाए। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने युवक पर कार्यवाही करने की मांग करते हुए थाने का घेराव कर दिया। मामले को देखते हुए दूसरे पक्ष के लोग भी इकट्ठा होने लगे। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शान्त कराया। पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी है।

Comments
Post a Comment