जौनपुर : घायल महिला की उपचार के दौरान मौत
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
सड़क दुर्घटना में बीते शनिवार को गम्भीर रुप से घायल वृद्ध महिला की वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में मातम का माहौल व्याप्त है।
सूत्रों के मुताबिक ताखा पश्चिम गांव निवासी उत्तरा देवी (60) पत्नी पतिराम बीते शनिवार की सुबह किसी काम से चिरैयामोड़ पर आई थी। जहां सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गम्भीर रुप से घायल हो गयी। जिसे स्थानीय चिकित्सालय में चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया था। बुधवार की सुबह वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गयी। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।

Comments
Post a Comment