जौनपुर : नामचीन वाहन चोर बना कोतवाली पुलिस के लिए सिरदर्द..
एक बार पुनः कोतवाली पुलिस को गच्चा दे पुलिस की चलती जीप से हुआ फरार
गत 10 जून को कोतवाल कक्ष से पूछताछ के दौरान सिपाही को धक्का दे हुआ था फरार
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
एक नामचीन वाहन चोर ने कोतवाली पुलिस के नाक में दम कर रखा है। बीते एक पखवारे पूर्व पुलिस हिरासत से फरार हुए नामचीन वाहन चोर को कोतवाली पुलिस बुधवार को गिरफ्तार कर जीप से कोतवाली ला रही थी कि रास्ते में ही नामचीन वाहन चोर एक बार पुनः कोतवाली पुलिस को गच्चा देते हुए चलती जीप से उतरकर फरार हो गया।
बताते चलें कि नगर के अंबेडकर नगर मोहल्ले का निवासी एक शातिर वाहन चोर बाइक चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहा है उसकी इस हरकत से आजिज कोतवाली पुलिस उसको पकड़ कर बीते 10 जून को कोतवाली लाई थी जहां से पूछताछ के दौरान कोतवाल कक्ष से पुलिस को धक्का देकर फरार हो गया था। जिस कारण कोतवाली पुलिस की महकमे में किरकिरी कराई थी। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे बुधवार की शाम करीब सात बजे उसके घर से एक बार फिर धर दबोचा और उसे जीप से लेकर कोतवाली के लिए लेकर चली। रास्ते में जेसीज चौराहा के समीप नामचीन वाहन चोर चलती जीप से कूदकर फरार हो गया और बेबस पुलिस देखती रह गई...

Comments
Post a Comment