जौनपुर : व्यवसायिक विवाद के चलते हुई मारपीट में तीन घायल
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
नगर के व्यस्तम व्यापारिक स्थल गुप्ता गली में दुकान के सामने सामान रखने के विवाद में मंगलवार की शाम दो दुकानदारों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गये। मौके पर मौजूद स्थानीयों ने सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया।
नगर के एराकियाना मोहल्ला निवासी मो. इमरान व मो. साकिब की गुप्ता गली में दुकान है। साकिब की दुकान के सामने इमरान द्वारा सामान रखकर रास्ता बंद करने के विरोध करने पर इमरान के पक्ष के लोगों ने साकिब को लाठी डण्डे से पीटकर घायल कर दिया। घटना की खबर साकिब के परिजनों को लगी तो लोग इकट्ठा हो गये कहासुनी के दौरान हुई मारपीट में मो. इमरान (48) पुत्र हाजी उस्मान व उसका पुत्र मो. दाऊद (25) घायल हो गये। तीनों घायलों का उपचार पुरुष चिकित्सालय में कराया गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments
Post a Comment