जौनपुर : सड़क दुर्घटना में भाई बहन घायल
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
कोतवाली क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव स्थित पेट्रोल पम्प के समीप मंगलवार की सुबह वाहन की चपेट में आकर बाइक सवाल भाई-बहन गम्भीर रुप से घायल हो गए। उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
क्षेत्र के रसूलपुर छताईंकलां गांव निवासी पंकज यादव (24) अपनी बहन रीता यादव (42) को बाइक से लेकर रिश्तेदार के घर जा रहा था। ताखा पश्चिम गांव स्थित पेट्रोल पम्प के पास पहुंचा जहां सामने से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें दोनों गम्भीर रुप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के वाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

Comments
Post a Comment