जौनपुर : बारात में गोली चलने से युवक घायल, जिला चिकित्सालय रेफर
सुइथाकलां।
राजेश चौबे
तहलका 24x7
स्थानीय थाना क्षेत्र के घुघुरी सुल्तानपुर गांव में सोमवार को आयी एक बारात में स्टाल पर खड़े होकर बारातियों को आइसक्रीम दे रहे एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने पर्दे के पीछे से गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। इधर गोली चलने की सूचना पर दोनों पक्षों में अफरा तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के खनुआई गांव से उक्त गांव निवासी श्रीराम के यहां बारात आयी थी। द्वारचार पर बारातियों को जलपान कराने के बाद भोजन के समय लगभग रात 12 बजे लोगों को आइसक्रीम देने के लिए स्टाल पर खड़े पड़ोस के हीं युवक जशवन्त (23) पुत्र इन्द्रजीत को अज्ञात बदमाशों ने पर्दे के पीछे खड़े होकर तमन्चे से गोली मार दी। गोली लगते हीं किशोर जख्मी होकर गिर पड़ा और बारात में अफरा तफरी मच गयी। आनन फानन में परिवार वाले उसे शाहगंज स्थित निजी अस्पताल में ले गये जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर दोनों पक्षों द्वारा गोली चलने की बात को वहीं दबाने का प्रयास किया गया और रात में शादी की रस्म पूरी हुई। सुबह परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर उपनिरीक्षक रामायण यादव मय फोर्स मौके पर पहुंच गये और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिए। कथित रूप से किशोर की कमर में गोली लगी है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रकरण में पुलिस घायल किशोर समेत परिवार के अन्य सदस्यों को थाने पर लाकर पूछताछ कर रही है।

Comments
Post a Comment