जौनपुर : शर्मसार ! पिता व बुआ पर बेटी बेचने के प्रयास का आरोप

जौनपुर : शर्मसार ! पिता व बुआ पर बेटी बेचने के प्रयास का आरोप 



शाहगंज। 
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24x7 
                     कोतवाली क्षेत्र के सुरिस गांव में बड़ी बुआ के घर शादी में आई किशोरी को बेचने की नीयत से जबरदस्ती ले जाने का आरोप किशोरी की मां ने अपने पति व नन्द पर लगाया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किशोरी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक सरपतहां थाना क्षेत्र के अमांवा खुर्द गांव निवासी संगीता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री शिवांगी (16) सुरिस गांव निवासी अपनी बड़ी बुआ नीरजा पत्नी बब्लू के घर शादी समारोह में आयी थी। रविवार की रात घर पहुंचे शिवांगी के पिता विजय उर्फ पिन्टू व छोटी बुआ सुन्दरी के साथ पहुंचे। जो बेटी को अपने साथ मुम्बई ले जाने की जिद करने लगे। रिश्तेदार के घर से सीधे मुम्बई ले जाने की बात पर लोगों को संदेह हुआ और उसे भेजने से मना करने पर किशोरी के पिता ने मारपीट व हंगामा शुरु कर दिया। मामले की सूचना किशोरी की मां को दी गयी। मौके पर पहुंची मां संगीता देवी ने पति व नंद पर बेटी का सौदा करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय कोतवाली को तहरीर दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पिता विजय उर्फ पिन्टू को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। आरोपित पिता ने बताया कि वह अपनी बेटी को पढ़ाने के लिए मुंबई भेज रहा था।

Comments