जौनपुर : नहर पर नहाने के दौरान हुए विवाद में किशोर को मारा चाकू
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
कोतवाली क्षेत्र के रफीपुर गांव में बुधवार की अपराह्न नहर में नहाने को लेकर विवाद हो गया। जिस पर साथी ने किशोर पर चाकू से हमला कर दिया। घायल किशोर का उपचार स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में कराया गया।
बताते हैं कि उक्त गांव निवासी लालमन राजभर का पुत्र गोविन्दा राजभर (16) अपने साथी विपिन पुत्र स्व. पन्नालाल राजभर के साथ गांव स्थित नहर पर नहाने के लिए गया था। जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। विवाद बढ़ने पर साथी ने गोविन्दा राजभर पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसके पेट में गम्भीर चोटें आई। मौके पर पहुंचे परिजन उपचार के लिए उक्त किशोर को स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाए। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। उधर थाने पर दोनों पक्षों के लोग व गांव के सम्भ्रान्त पहुंचकर मामले में सुलह-समझौता के प्रयास में लगे रहे।

Comments
Post a Comment