जौनपुर : विद्युत टीम ने चलाया चेकिंग अभियान, रहा अफरा-तफरी का माहौल
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
नगर के गुप्ता गली में मंगलवार को विद्युत विभाग की टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। विद्युत विभाग की टीम के पहुंते ही लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
एसडीओ रोशन जमील के नेतृत्व में चलाए गये अभियान में बकायेदारों को बकाया न जमा करने पर उनके कनेक्शन काटने व कार्यवाही की चेतावनी दी गयी। दस उपभोक्ताओं का विद्युत भार बढ़ाया गया तो वहीँ तीन उपभोक्ता के मैकेनिकल मीटर बदले। चेकिंग के दौरान घरेलू बिजली उपयोग कर रहे चार दुकानदारों का कामर्शियल विद्युत में स्थानांतरित किया गया। अभियान के दौरान जेई भानुप्रताप सिंह ने कहा कि चेकिंग अभियान बराबर चलता रहेगा। उपभोक्ता अपनी समस्या का समाधान करा लें। मौके पर जांच के समय कोई बहानेबाजी नही चलेगी।
इस मौके पर टीम में अंकित अस्थाना, अनिरुद्ध सिंह, विकास चौरसिया, अवनीश, इमरान, शाह मोहम्मद, रवीन्द्र मौर्य, मुन्ना सिंह आदि रहे।

Comments
Post a Comment