जौनपुर : पूर्व राष्ट्रीय फुटबाल खिलाडी ने सांसद से किया फुटबाल एकेडमी खोलने की मांग
शाहगंज।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24x7
सेन्ट थामस इण्टर कालेज में आयोजित 15 दिवसीय फुटबाल शिविर में पहुंचे सांसद श्याम सिंह यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप यादव ने जनपद में फुटबाल एकेडमी खोलने की सांसद से अपील की।
क्षेत्र में भ्रमण कर पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व जन समस्याओं को सुनने के लिए पहुंचे सांसद श्याम सिंह यादव को पूर्व राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी कोरवलिया गांव निवासी संदीप यादव द्वारा शिविर आयोजन की जानकारी हुई तो वह शाम साढ़े सात बजे खेल के मैदान में पहुंच गये। जहां नये खिलाड़ियों से बात करते हुए उनका उत्साह भी बढ़ाया। संदीप यादव ने कहा कि फुटबाल खिलाड़ियों और इस खेल के प्रेमी जनपद में हैं। लेकिन जरूरत इसके उत्थान की है। उन्होंने जनपद में फुटबाल एकेडमी खोले जाने की सांसद से अपील की। जिसपर सांसद ने जिले में खेल को बढ़ाना देने और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। कहा इसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।


Comments
Post a Comment