जौनपुर : जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार घायल

जौनपुर : जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार घायल



शाहगंज। 
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24x7  
                     क्षेत्र के अंतर्गत जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट मे चार लोग घायल हो गए मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उक्त घायलों को उपचार हेतु पुरुष चिकित्सालय शाहगंज लाया गया ।

सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र के राजापुर सहावै गांव निवासी राजेश (30) पुत्र लालजी सचिन (15) पुत्र राजेश, लालजी (65) पुत्र स्व बुधिराम, रामपत्ती (60) पत्नी लालजी का दूसरे के खेत से मिट्टी निकालने को लेकर हुई मारपीट मे चले लाठी-डंडे से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना देकर उपचार हेतु पुरुष चिकित्सालय शाहगंज लाया गया जहां डाक्टरों द्वारा इलाज के दौरान हालत गंभीर देख चारों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।


Comments