जौनपुर : हेड कांस्टेबल पर लगा अपनी भाभी से नाजायज संबंध का आरोप
हेड कांस्टेबल की पत्नी ने कप्तान को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
स्थानीय कोतवाली में तैनात एक हेड कांस्टेबल पर उसकी पत्नी ने गम्भीर आरोप लगाते हुए वेतन से काटकर भरण-पोषण के लिए खर्च देने की अपील किया है। पीड़ित महिला ने हेड कांस्टेबल का संबंध उसकी भाभी से होने और खुद को घर से निकालने का आरोप लगाया है। कप्तान को भेजे गये पत्र में कहा कि पति की नाइंसाफी के चलते वह और उसके बच्चे दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं।
मऊ जनपद के घोसी थानान्तर्गत बैसवाड़ा गांव निवासी डा. मोहिउद्दीन की पुत्री हमीदा परवीन की शादी वर्ष 1995 में बलिया जनपद के बेल्थरा तहसील अंतर्गत फरतादार गांव निवासी मो.अतीक पुत्र शिब्ली के साथ हुई थी। 8 वर्षों तक वैवाहिक जीवन सकुशल चलता रहा उसके बाद पति का संबंध उसकी भाभी से हो गया जिस कारण पीड़ित महिला को घर छोड़ने की नौबत आ गयी। वर्तमान में उसका पति मो. अतीक शाहगंज कोतवाली में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। पीड़ित महिला के मुताबिक उसका ज्येष्ठ सऊदी अरब में रहता है। ज्येष्ठ को अपनी पत्नी एवं अपने छोटे भाई के नाजायज संबंधों की पूरी जानकारी है। जिसके चलते उसका ज्येष्ठ पिछले 16 सालों से घर नहीं लौटा है। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति अपनी भाभी को लेकर आजमगढ़ के आवास विकास कालोनी में रहता है और अपनी सारी कमाई उसी को देता है। पीड़िता आजमगढ़ में एक किराए के मकान में अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। जिसके पास जीविका चलाने का कोई साधन नही है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा को प्रार्थना पत्र देकर अपने हक और न्याय की गुहार लगाई है। पत्र द्वारा मांग की है कि उसके व बच्चों के खर्च के लिए उसके पति की तनख्वाह से 25 हजार रुपये उसे मिलना चाहिए। जिससे वह अपने बच्चों की सही ढंग से परवरिश कर सके।


Comments
Post a Comment