जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में महिला समेत चार घायल, दो गम्भीर

जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में महिला समेत चार घायल, दो गम्भीर


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                 अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में महिला समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां दो की हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी राकेश राजभर (25) पुत्र बच्चूलाल अपनी भाभी सरोजा देवी (24) पत्नी संदीप को उसके मायके कोंहडा थाना पवई जनपद आजमगढ़ छोड़ने के लिए बाइक  से जा रहा था। फैजाबाद मार्ग स्थित पब्लिक इण्टर कालेज के समीप पहुंचा जहां पीछे से आई पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया।

दूसरी ओर सुल्तानपुर जनपद के अखण्डनगर थानान्तर्गत नसतपुर गांव निवासी अजय सिंह (35) पुत्र बसंत बहादुर अपने साथी सरपतहां थाना क्षेत्र के भुसौड़ी गांव निवासी संदीप कुमार (32) पुत्र राम स्वरथ के साथ सुल्तानपुर की ओर जा रहे थे। रामनगर पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आकर गम्भीर रुप से घायल हो गये। सभी को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां राकेश राजभर व अजय सिंह का प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।


Comments