जौनपुर : बालक से अप्राकृतिक दुराचार का प्रयास

जौनपुर : बालक से अप्राकृतिक दुराचार का प्रयास


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                     क्षेत्र के एक गांव के सात वर्षीय बालक से अप्राकृतिक दुराचार के आरोप में कोतवाली पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाली में दबाव बनाकर आरोपपत्र सुलह करने का प्रयास भी कर रहा है।

क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालक को पड़ोस के दो युवक सोमवार की शाम बहला-फुसलाकर एक ट्युबबेल  पर ले गए वहां पर एक युवक उसके साथ अप्राकृतिक दुराचार का प्रयास कर रहा था और दूसरा साथी रखवाली कर रहा था।  बालक ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे और दोनों आरोपियों को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों युवकों को कोतवाली लाई। जहां पर पूछताछ की जा रही है। उधर आरोपी पक्ष के लोग कोतवाली परिसर में पहुंचकर दबाव बनाकर सुलह समझौते का प्रयास कर रहे हैं।

Comments