जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में दो घायल

जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में दो घायल



शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                दो अलग-अलग स्थानों पर बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में वृद्ध समेत दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया।

कोतवाली क्षेत्र के मदरहां गांव निवासी आद्या प्रसाद उपाध्याय (62) पुत्र स्व. रामसमुझ गांव के समीप सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गम्भीर रुप से घायल हो गए।

वहीं आजमगढ़ जनपद के पवई थानान्तर्गत कोंहड़ा गांव निवासी रामचंद्र अपनी पत्नी ऊषा देवी (25) को बाइक से लेकर दवा दिलाने के लिए शाहगंज आ रहे थे। जैसे ही चिरैयामोड़ के समीप पहुंचे कि बाइक असंतुलित होने से महिला गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गयी। दोनों घायलों का उपचार स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में कराया गया।


Comments