जौनपुर : पारिवारिक कलह से क्षुब्ध विवाहिता व युवक ने खाया जहरीला पदार्थ
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर विवाहिता व युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया हालत गंभीर होने के पर उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
बताया जाता है कि आजमगढ़ जनपद सीमा से सटे सरावां गांव निवासी रिंकल यादव (22) पत्नी नरेंद्र यादव मंगलवार की सुबह पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
इसी तरह खुटहन थाना क्षेत्र के सराय नसीब पुर गांव निवासी रमेश यादव (28) पुत्र विश्व नाथ मंगलवार की सुबह पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

Comments
Post a Comment