जौनपुर : रेलवे ट्रैक के समीप मिला खून से लथपथ युवक का शव

जौनपुर : रेलवे ट्रैक के समीप मिला खून से लथपथ युवक का शव 



शाहगंज। 
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24x7  
                        कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज बाजार स्थित जौनपुर फैजाबाद रेलखण्ड के पोल संख्या 872/9 के समीप युवक का खून से लथपथ शव मिला। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

क्षेत्र के परासिन गांव निवासी बृजेश कुमार (38) पुत्र शिवमूरत मांसिक रुप से बीमार रहता था। बीबीगंज के समीप रेल लाइन के बगल पड़ी शव को देखकर राहगीरों ने घटना की जानकारी बीबीगंज पुलिस चौकी पर दिया। ग्रामीणों ने शव की पहचान की। खबर मिलते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। जहां पंचनामा एवं आवश्यक कार्यवाही के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Comments