जौनपुर : स्वास्थ्य कर्मियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

 जौनपुर : स्वास्थ्य कर्मियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                     स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर मंगलवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

राजकीय पुरुष अस्पताल के लैब टेक्नीशियन अजय कुमार की उनके आवास पर हत्या करके लूट की घटना के बाद कर्मचारी भयभीत हैं। असुरक्षा का भय उनके मन में घर कर गया। इस बात को लेकर मंगलवार को अस्पताल के अधीक्षक यू के सान्याल के नेतृत्व में डॉ आर के वर्मा, डॉ जमालुद्दीन, मो. अब्बास, गिरीश यादव कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक को सुरक्षा की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अस्पताल में पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की गई है।


Comments