जौनपुर : पंद्रह दिवसीय निःशुल्क फुटबॉल शिविर का हुआ समापन
निःशुल्क फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर से खिलाड़ी हुए लाभान्वित
शाहगंज।
फूल कुमार प्रजापति
तहलका 24x7
नगर के सेंट थामस इण्टर कालेज प्रांगण में चल रहे पंद्रह दिवसीय फुटबॉल शिविर का समापन शनिवार को हुआ क्षेत्र में फुटबॉल के प्रति खिलाड़ियों में रुझान के लिए पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप यादव द्वारा 1 जून से निःशुल्क फुटबाल शिविर का आयोजन किया गया था जो 15 जून को समाप्त हुआ उक्त शिविर नगर के सेंट थामस इंटर कालेज के ग्राउंड पर लगाया गया था।
शिविर समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि अपर जिला जज़ महेन्द्र सिंह यादव रहे मुख्य अतिथि महेन्द्र सिंह ने खिलाडियो से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। मुख्य अतिथि अपर जिला जज़ महेन्द्र सिंह ने खिलाडियों को पुरस्कार दे सम्मानित किया। इस अवसर पर खिलाडियों के साथ साथ सेंट थामस इंटर कालेज के फादर सहित तमाम शिक्षक एवं दर्शक मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment