जौनपुर : अग्रहरि समाज द्वारा आयोजित सात दिवसीय समर कैंप व पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन

जौनपुर : अग्रहरि समाज द्वारा आयोजित सात दिवसीय समर कैंप व पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन


सात दिवसीय समर कैंप में नन्हें मुन्हें बच्चों ने मार्शल आर्ट, ड्राइंग, पेंटिग, खेल, डांस आदि समेत विभिन्न कलाओं का लिया प्रशिक्षण 



शाहगंज। 
फूल कुमार प्रजापति 
तहलका 24x7  
                        स्थानीय अग्रहरि समाज द्वारा पर्यावरण जागरुकता एवं समर कैंप का समापन समारोह मंगलवार को माँ शीतला माता मंदिर बौलिया परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि श्रीराम लीला समिति के पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रहरि रहे एवं विशिष्ट अतिथि पवन अग्रहरि, अमरनाथ अग्रहरी, उषा अग्रहरि, बुलबुल अग्रहरि एवं नीलम अग्रहरि (नीलू) ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर समापन समारोहका शुभारम्भ किया। 


समारोह में महिला समिति की पदाधिकारी रानी अग्रहरि ने गणेश वंदना, आध्या और आयुषी ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। वही प्रांजला द्वारा निर्देशित समूह नृत्य ने सबको अपनी ओर आकर्षित किया। नन्हे मुन्हें बच्चे विष्णु, शिवा, अजितेश यशस्वी और अंश के डांस से लोग झूम उठे सभी बच्चों विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किये छात्रों को मुख्य अतिथि व  विशिष्ट अतिथि द्वारा पुरस्कार दिया गया।


 इस के बाद सभी विशिष्ट अतिथि ने अपना-अपना विचार व्यक्त करते कहा कि आप सब जिस उद्देश्य से समर कैंप को लगाया था वह सफल रहा बच्चो ने लुप्त उठाने के साथ ही मार्शल आर्ट, ड्राइंग, पेंटिग, खेल, डांस आदि प्रशिक्षण प्राप्त किया। वही पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर समाज मे भी जगरूक करने का कार्य किया बताते चले कि समर कैंप की शुरूआत 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा व विशिष्ट अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने पौधरोपण कर किया था। 


Comments