जौनपुर : विक्षिप्त अज्ञात अधेड़ का मिला शव
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित मलमलवा पुल के समीप झाड़ी में एक अधेड़ का शव मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित मलमलवा पुल के समीप झाड़ी में सोमवार की रात एक 55 वर्षीय विक्षिप्त अज्ञात अधेड़ का शव मिला। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

Comments
Post a Comment