जौनपुर : लायंस क्लब शाहगंज स्टार का चुनाव सम्पन्न, मनोज जायसवाल अध्यक्ष व डॉ तारिक़ शेख़ चुने गए सचिव

जौनपुर : लायंस क्लब शाहगंज स्टार का चुनाव सम्पन्न, मनोज जायसवाल अध्यक्ष व डॉ तारिक़ शेख़ चुने गए सचिव


शाहगंज। 
फूल कुमार प्रजापति 
तहलका 24x7  
                        लायंस क्लब शाहगंज स्टार की चुनावी बैठक आज़मगढ़ रोड स्थित गैलेक्सी हॉस्पिटल में सम्पन्न हुई। जिसमे चुनाव अधिकारी डॉ यस एल गुप्ता के नेतृत्व में चुनाव सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायंस क्लब जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष डॉ अजीत कपूर उपस्थित रहे। तदोपरांत चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद चुनाव अधिकारी ने पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। जिसमें अध्यक्ष ला मनोज जायसवाल और सचिव डॉ तारिक़ शैख़ सह सचिव रविकांत जायसवाल कोषाध्यक्ष परवीन श्रीवास्तव सह कोषाध्यक्ष मनोज पांडेय उपाध्यक्ष डॉ डी के गुप्त व मोहम्मद अब्बास को सर्व सम्मति से निर्विरोध चुना गया। 

उसके बाद नए पदाधिकारियों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष रूपेश जायसवाल ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे प्रदीप जायसवाल, महेंद्र जायसवाल, सुरेंद्र तिवारी, शैलेश्वर गुप्ता, गौतम जायसवाल, सतीश जी, अरुण पांडेय उपस्थित रहे नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष ला मनोज जायसवाल व सचिव ला डॉ तारिक़ शेख़ ने समस्त आगंतुकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। 

Comments