जौनपुर : नाबालिग युवती को भगाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

जौनपुर : नाबालिग युवती को भगाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे



 तेजीबाज़ार। 
संदीप गुप्ता 
तहलका 24x7  
                     महराजगंज थाना अंतर्गत ब्राह्मणपुर (नवाबाद) से फरवरी माह से गायब नाबालिक युवती को तेजीबाज़ार चौकी इंचार्ज गोविंद देव मिश्रा एवं पुलिस टीम ने महराजगंज कस्बे से बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया था। लेकिन आरोपी की तलाश में पुलिस रात दिन एक कर दी थी जिसमें पुलिस को सफलता मिल ही गयी।

उपरोक्त मामले के संबंध में तेजीबाज़ार चौकी इंचार्ज ने बताया कि उपरोक्त मामले का आरोपी मनीष गौतम (22) पुत्र दिनेश गौतम कस्तूरीपुर थाना बदलापुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी के विरुद्ध भादवि की धारा 363, 366  एवं 11/12 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जाँच में जुटी है।

Comments