आजमगढ़ : धड़ल्ले से चल रहा मिट्टी और पीले बालू का अवैध खनन

आजमगढ़ : धड़ल्ले  से चल रहा मिट्टी और पीले बालू का अवैध खनन 



आजमगढ़ ब्यूरो। 
सिद्धेश्वर पाण्डेय 
तहलका 24x7  
                      अहरौला थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों मे इन दिनो अवैध रूप से मिट्टी खनन का कार्य बिना किसी रोक टोक के धड़ल्ले से चल रहा। किसानों को अपने खेत से 25 ट्राली मिट्टी खोदने की सरकारी छूट की आड़ मे तमाम इलाकों मे खेतों मे 3 फीट की जगह पर 5 से 6 फीट गहरी मिट्टी खोदी जा रही। यही नहीँ पीली बालू का भी खनन धड़ल्ले से हो रहा परंतु प्रशासन सब कुछ जानते हुये मूकदर्शक बना हुआ है। 

थाना क्षेत्र का चाहे मंजूषा नदी का तटीय क्षेत्र हो या फ़िर बरामदपुर,  रसूलपुर या फ़िर अतर्डीहा ग्रामसभा के तमाम जगहों पर मिट्टी का अवैध रूप से खनन कर प्रशासन की आँख के सामने से क्रय विक्रय धड़ल्ले से हो रहा । क्षेत्र के तमाम ईंट भट्टा संचालक जेसीवी मशीन से दिन रात मिट्टी का खनन करा रहे कुछ अपने ईंट भट्टो पर रख रहे और कुछ मिट्टी का क्रय विक्रय कर रहे। जब कि तीन फीट से ज्यादा गहरी मिट्टी खुदाई अवैध खनन मे आती है और ये खेतों मे 4 से 6 फीट तक गहरी खुदाई कर रहे ।सब कुछ जानने के बाद भी प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। कभी कोई कार्यवाही भी नही की जाती है अगर कार्यवाही होती तो अवैध मिट्टी खनन माफिया द्वारा खुलेआम अवैध मिट्टी खनन न किया जाता ।
इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष अहरौला मदन पटेल का कहना है की तीन फीट से ज्यादा खनन अवैध है अगर ऐसा लोग कर रहे तो कठोर कार्यवाही होगी।

Comments