जौनपुर : अज्ञात अधेड़ को जहरखुरानों ने बनाया अपना शिकार
जीआरपी व आरपीएफ की सक्रियता के बावजूद जहरखुरान हो रहे हैं अपने मंसूबों में कामयाब
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक अज्ञात अधेड़ बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।जिसे जहरखुरानों ने अपना शिकार बनाया था। जीआरपी व आरपीएफ की सक्रियता के बावजूद जहरखुरान अपने मंसूबों में कामयाब हो जा रहे है। आये दिन स्थानीय स्टेशन जहरखुरानी के शिकार मिलते रहते है जो विचारणीय है।
बुधवार की सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर जहरखुरानी का शिकार 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। यात्रियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने उक्त अधेड़ को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय भर्ती कराया।

Comments
Post a Comment