जौनपुर : विद्युत विभाग की लापरवाही दे रही मौत को दावत
मुख्य मार्ग सहित कई मुहल्लों में विद्युत पोल लटके हैं सड़कों पर
खंभों पर लटके जर्जर तारों से बनी है हादसों की आशंका
![]() |
| डफ्फल टोला में जर्जर बॉस के सहारे के लटकता तार |
शाहगंज।
फूल कुमार प्रजापति
तहलका 24x7
स्थानीय विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते नगर में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। नगर के कई इलाकों में बिजली के खंभों के जर्जर तार सड़कों पर लटक रहे हैं मुख्य मार्ग पर खंभे आड़े तिरछे खड़े हैं जबकि मेन रोड पर 24 घंटे छोटे तथा भारी वाहनों का आवागमन होता है। इस बाबत विद्युत विभाग बेखबर है।
बताते चले कि सड़क चौड़ीकरण कार्य होते समय विद्युत पोल सड़क पर आ गया है विद्युत विभाग ने उसे हटाने का जहमत नही उठाया जिससे नगर के मुख्यमार्ग पर कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। यही नहीं नगर के कई मोहल्लों में भी खंभे सड़कों पर है तार नीचे लटके है वाहनों के आवागमन में फंसने का डर बना रहता है ऐसे में विद्युत विभाग द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। लोगों का कहना है कि जब कोई घटना घट जाएगी तब विभागीय अधिकारियों के आंख की पट्टी खुलेगी।
नगर के शाहपंजा मोहल्ला व पुरानी बाजार को जोड़ने वाली गली डफ्फल टोला में दर्जनों केबिल बॉस बल्लियों के सहारे लटके हुए हैं। खास भादी में नक्कन मास्टर के घर के समीप लोहे का खंभा नीचे से जर्जर हो सड़क पर लटका हुआ है। भादी तिराहा पल्थी रोड पर खंभों के तार जर्जर हो चुका है। शाहपंजा में ओवरहेड केबल जलने पर एक साल से उसे जुगाड़ से जोड़ कर काम चलाया जा रहा है इन दिनों भीषण तपिस में लोकल फाल्ट से लोग आजिज भी आ चुके है ऐसे में अगर विद्युत विभाग गंभीर नहीं हुआ तो नगर में बड़ी घटना घटित होने से कोई रोक नहीं सकता है।



Comments
Post a Comment