जौनपुर : जमीनी विवाद में दबंगों ने महिला समेत दो को पीटकर किया लहुलुहान

जौनपुर : जमीनी विवाद में दबंगों ने महिला समेत दो को पीटकर किया लहुलुहान 


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7 
                      कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ताखा पूरब गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट मे दबंग युवकों ने एक महिला व एक पुरुष को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। भुक्तभोगी के परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को देकर घायलों को उपचार हेतु स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया। 
      
प्राप्त जानकारी के अनुसार ताखा पूरब गांव निवासी हरिश्चंद्र (43) पुत्र स्व. सीताराम व फूला देवी (45) पत्नी सभाजीत को चिरैयामोड़ समीप जमीनी विवाद को लेकर पखनपुर गांव के दबंग युवकों ने लाठी डंडे से पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। भुक्तभोगी के परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे कर घायलों को उपचार हेतु स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया। जहां डाक्टरों ने दोनों घायलों की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Comments