जौनपुर : आग की चपेट में गुमटी जलकर राख

जौनपुर : आग की चपेट में गुमटी जलकर राख


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                   जलते कूड़े से निकली चिंगारी की चपेट में आने से गुमटी जलकर राख हो गई। भुक्तभोगी के मुताबिक लगभग दस हजार का नुकसान हुआ।

क्षेत्र के पखनपुर गांव निवासी राजेंद्र यादव की तहसील परिसर के पीछे चाय की गुमटी है। सोमवार की सुबह गुमटी के बगल स्थित कूड़े के ढेर जल रहा था अचानक कूड़े से निकली चिंगारी की चपेट में आने से गुमटी जलकर राख हो गई। जिसमें लगभग दस हजार रूपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया।

Comments