जौनपुर : एक सप्ताह से बाधित बिजली आपूर्ति आज देर शाम से बहाल होने की सम्भावना - रोशन ज़मीर
एक सप्ताह की बिजली कटौती से नगरवासी थे परेशान, दिन व रात की अघोषित कटौती से रोजेदारों की बढ़ी थी दिक्कत
शाहगंज।
फूल कुमार प्रजापति
तहलका 24x7
एक तरफ आसमान आग उगल रहा है वहीँ दूसरी तरफ नगर में एक हफ्ते से बेतहाशा बिजली कटौती से लोग बिलबिला रहे थे। पवित्र माह रमजान में फीडर संख्या एक का ब्रेकर प्लेट ब्लास्ट होने के कारण विद्युत आपूर्ति एक हफ्ते से बाधित रहने से तहसील क्षेत्र के कई गांव अंधेरे में डूब गए थे। एक तरफ जहां आम जनमानस परेशान था तो वहीं बच्चे व बूढ़े बिलबिला रहे थे। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण पेयजल की भी घोर समस्या उत्पन्न हो गयी थी।
अस्पतालों में मरीजों को भी बड़ी दिक्कतों का सामना उठाना पड़ा वहीं पवित्र रमजान माह में विभाग द्वारा कोई ठोस प्रबंध न होने से भी लोगों में रोष व्याप्त रहा। जबकि नगर में विद्युत विभाग द्वारा अलग-अलग फीडरों से सप्लाई की जाती रही।
इस बाबत विद्युत विभाग के अवर अभियंता रोशन जमीर ने बताया कि फीडर संख्या एक का ब्रेकर प्लेट ब्लास्ट होने के कारण विद्युत आपूर्ति एक सप्ताह से बाधित थी जो सम्भवतः आज देर शाम तक दुरुस्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति पूर्व की भांति 18 घंटे बहाल हो जाएगी।

Comments
Post a Comment