जौनपुर : अधिवक्ता के निधन पर शोक, न्यायिक कार्य से विरत अधिवक्ता
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
जौनपुर दीवानी अधिवक्ता शशि भूषण सिंह के निधन पर बुधवार को अधिवक्ता संघ ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक जताते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजदेव यादव की अध्यक्षता में आहूत की गयी शोकसभा में दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। संचालन महामंत्री लाल चंद्र गौतम ने किया।
इस मौके पर महंतदेव यादव, रामहित यादव, लालता प्रसाद यादव, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, अमर बहादुर सिंह, अमरनाथ सिंह, रामफेर गुप्ता, हरिनंदन उपाध्याय, धनंजय सिंह, प्रदीप निगम, बृजेश यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment