जौनपुर : सप्ताह भर बाधित होगी विद्युत आपूर्ति
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
स्थानीय 132/33/11 केवीए विद्युत उप केन्द्र ब्रेकर बलास्ट होने के कारण टाउन नंबर एक की विद्युत आपूर्ति सप्ताह भर बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग के अवर अभियंता रोशन जमीर ने बताया कि ब्रेकर प्लेट ब्लास्ट होने के कारण विद्युत आपूर्ति में दिक्कत होगी। भीषण गर्मी में आपूर्ति के लिए टाउन नंबर एक को समय समय पर दूसरे टाउन से जोड़ कर आपूर्ति कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि समस्या का समाधान होने में एक सप्ताह का समय लग सकता है।

Comments
Post a Comment