जौनपुर : हुनरमंदों को रोजगार की कमी नहीं - खुशबू जायसवाल
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
बीडीएस शिक्षण संस्थान सुरिस में शनिवार की सुबह जेसीआई शाहगंज संस्कार के माध्यम से स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षक देकर उन्हें स्वावलम्बी बनाने पर बल दिया गया।
प्रशिक्षक जेसी एचजीएफ खुशबू जायसवाल ने प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में छात्र, छात्राओं को शिक्षित होने की महती आवश्यकता है। लेकिन किताबी ज्ञान के साथ सामाजिक ज्ञान, संस्कार के अलावा हुनरमंद होना भी जरूरी है। बच्चों को बुनियादी शिक्षा के साथ किसी न किसी क्षेत्र में रोजगारपरक शिक्षा दिलाने की जरूरत है। क्योंकि परंपरागत क्षेत्र में रोजगार के अवसर निरंतर घट रहे हैं। जब कि आज के दौर में अन्य क्षेत्रों में हजारों रोजगार के नये-नये रास्ते खुल रहे हैं। इस दौरान जेसी खुश्बू ने छात्राओं को केश-सज्जा की दर्जनों कला को सिखाने के साथ ही अन्य कई तरह के ब्यूटी टिप्स दिए।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष जेसी पंकज सिंह, राजेश सिंह एडवोकेट, जितेन्द्र यादव, राजेश चौबे, मो. आसिफ सहित छात्र, अभिभावक, अध्यापक एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment